श्री अजमीढ़ जी जयंती समारोह, पुणे – 2026

श्री अजमीढ़ जी जयंती समारोह, पुणे – 2026

35 Views
Event Date
26 Oct 2026
Event Time
शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
Venue
आरोह गार्डन, आंबेगांव, कात्रज, पुणे

पुणे जिला मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज की ओर से भगवान श्री अजमीढ़ जी जयंती समारोह – 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर समाज के समस्त बंधुओं एवं परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया जाता है।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत बनाना तथा समाज के युवाओं को एक-दूसरे से जोड़ना है। इसके साथ ही, युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का सेतु बनाने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यक्रम का समय: शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।


समाज के सभी सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि वे सपरिवार पधारकर समारोह की शोभा बढ़ाएँ और इस शुभ अवसर को सफल बनाएँ।

विशेष रूप से, पुणे एवं आसपास के क्षेत्रों में सरकारी विभागों, कंपनियों अथवा अन्य संस्थानों में कार्यरत युवाओं तथा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को इस समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका समाज से जुड़ाव और मजबूत हो सके।


आयोजक: पुणे जिला मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज


संपर्क सूत्र:

  • अध्यक्ष: हरीश खजवानिया — 91301 14141

  • सचिव: फतेहचंद डावर — 93718 14503

  • कोषाध्यक्ष: रमेश मोसुण — 97652 82682


आइए, अपने युवाओं को समाज से जोड़ें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का सेतु बनें!

॥ जय श्रीकृष्ण ॥

Event Gallery

Other Events

मैढ़ क्षत्रिय सोनी संघ (मुंबई) – श्री अजमीढ़ जयंती...
25 Oct 2026
माँ अन्नपूर्णा दीपावली भण्डारा - श्री मैढ़ क्षत्रि...
08 Nov 2026
Officer’s Academy का भव्य शुभारंभ
01 Nov 2026
प्रतिभा एवं वयोवृद्ध सम्मान समारोह 2026 – श्री डूं...
11 Nov 2026