माँ अन्नपूर्णा दीपावली भण्डारा - श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा, कोलकाता

माँ अन्नपूर्णा दीपावली भण्डारा - श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा, कोलकाता

31 Views
Event Date
08 Nov 2026
Event Time
Venue
श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा (स्वर्णकार भवन), कोलकाता
माँ अन्नपूर्णा दीपावली भण्डारा – सेवा परमो धर्मः 

 दीपावली खुशियों, उल्लास और रोशनी का त्योहार है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे परिवार भी हैं, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण त्योहार की खुशियों को पूरी तरह महसूस नहीं कर पाते। 
* 
वर्तमान समय में स्वर्ण की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से स्वर्णकार समाज के अनेक परिवारों के रोजगार एवं आजीविका पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में कई जरूरतमंद परिवारों के सामने भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है।

 इसी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा (स्वर्णकार भवन), कोलकाता द्वारा इस दीपावली पर "माँ अन्नपूर्णा भण्डारा" के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित  की जाएगी। 

हमारा छोटा-सा प्रयास है कि दीपावली के पावन अवसर पर समाज का कोई भी परिवार भोजन के अभाव में त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

🙏 हमारा संकल्प: 
🔺 जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुँचाना। 
🔺 समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार का सम्मान बनाए रखना। 
🔺 सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखना। 
🔺 सेवा और सहयोग की भावना को समाज में मजबूत करना। 
🔺 आइए, इस दीपावली किसी के घर में सिर्फ दीपक ही नहीं, बल्कि चूल्हा भी रोशन करें। 

क्योंकि त्योहार की असली खुशी अपने घर में रोशनी करने में नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के घर में खुशियाँ पहुँचाने में है।

🌺 माँ अन्नपूर्णा सभी के घरों में अन्न, सुख और समृद्धि बनाए रखें। 🌺

 संपर्क सूत्र: 
 विजय कुल्थिया – 9830931063 
 दिलीप नारनौली – 93397 60142 
 हरि डॉवर – 98366 30312 

 सचिव – जगदीश सुगंध 
 एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य 
श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा (स्वर्णकार भवन), कोलकाता
🙏 जय माँ अन्नपूर्णा 🙏

Event Gallery

Other Events

मैढ़ क्षत्रिय सोनी संघ (मुंबई) – श्री अजमीढ़ जयंती...
25 Oct 2026
Officer’s Academy का भव्य शुभारंभ
01 Nov 2026
प्रतिभा एवं वयोवृद्ध सम्मान समारोह 2026 – श्री डूं...
11 Nov 2026
महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव 2026 हर्षोल्लास के सा...
29 Oct 2026