स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा "मोबाइल ऐप" का भव्य लोकार्पण एवं स्नेह मिलन समारोह 26 जुलाई को इंदौर में

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा "मोबाइल ऐप" का भव्य लोकार्पण एवं स्नेह मिलन समारोह 26 जुलाई को इंदौर में

3 Views
Event Date
26 Jul 2026
Event Time
11:00 AM - 17:00 PM
Venue
इंदौर

स्वर्णकार समाज को एकजुट करने, सामाजिक समन्वय को बढ़ावा देने तथा आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से समाज के प्रत्येक सदस्य को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा विकसित "स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन मोबाइल ऐप" का भव्य लोकार्पण एवं स्नेह मिलन समारोह दिनांक 26 जुलाई 2026 को इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी, उद्योगपति, युवा एवं महिला प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक इंदौर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में

  • श्री चंचल शेखर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश (IPS)
  • श्रीमती संगीता सोनी, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश
  • श्री दुर्गेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष, स्वर्ण कला बोर्ड, मध्यप्रदेश
  • श्री जय प्रकाश सोनी, फाउंडर – मोबाइल ऐप "सबका साथ सबका विकास"

विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। यह ऐप समाज के सदस्यों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सूचनाओं, आयोजनों, व्यवसायिक नेटवर्किंग, वैवाहिक परिचय, सदस्य निर्देशिका, युवा एवं महिला मंच तथा अन्य उपयोगी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा।

स्नेह मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, सहयोग एवं संगठन की भावना को और अधिक सशक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम विवरण

  • कार्यक्रम: स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन मोबाइल ऐप लोकार्पण एवं स्नेह मिलन समारोह
  • दिनांक: 26 जुलाई 2026
  • स्थान: इंदौर, मध्यप्रदेश

"स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन"
संकल्प – समाज को एक सूत्र में जोड़ना, डिजिटल रूप से सशक्त बनाना एवं "सबका साथ, सबका विकास" के उद्देश्य को साकार करना।

Event Gallery

Other Events

एक शाम खाटूवाले के नाम
23 Sep 2026
पीपाड़ सिटी में स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन मोबाइल...
08 Sep 2026
श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की अखिल भारतीय स...
30 Aug 2026
स्वर्णकार आपातकालीन सीधी सहायता सेवा राजस्थान
30 Aug 2026