स्वर्णकार आपातकालीन सीधी सहायता सेवा राजस्थान

स्वर्णकार आपातकालीन सीधी सहायता सेवा राजस्थान

6 Views
Event Date
30 Aug 2026
Event Time
Venue

स्वर्णकार आपातकालीन सीधी सहायता सेवा राजस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता सीधे पहुँचाना है। 23 अगस्त 2026 तक 71 लाइव सेवा भामाशाहों द्वारा जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया जा चुका है और यह सेवा निरंतर जारी है।

अब तक 28 सहायता निमित्तों में ₹1,13,334 की सहायता सीधे भामाशाहों द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई है। इसमें अन्नपूर्णा सेवा के 14 निमित्तों में ₹38,656, शिक्षा के 11 निमित्तों में ₹63,176 तथा चिकित्सा के 4 निमित्तों में ₹11,502 की सहायता शामिल है।

इसके अतिरिक्त एक भामाशाह द्वारा 50 मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड नए बनवाने अथवा रिन्यू करवाने की सेवा का संकल्प लिया गया है।

यदि आपके आसपास कोई स्वर्णकार परिवार भोजन के अभाव में है, दवाइयाँ खरीदने में असमर्थ है या किसी अन्य आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया हमें या सेवा समूह में जानकारी दें। जो सदस्य स्वयं आर्थिक सहयोग नहीं कर सकते, वे जरूरतमंद परिवार तक इस सेवा की जानकारी पहुँचाकर भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

सेवा ही धर्म है • सहयोग ही हमारा संकल्प है
संपर्क: 9782776047

Event Gallery

Other Events

एक शाम खाटूवाले के नाम
23 Sep 2026
पीपाड़ सिटी में स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन मोबाइल...
08 Sep 2026
श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की अखिल भारतीय स...
30 Aug 2026
स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा "मोबाइल ऐप" का भ...
07 Sep 2026